यूपी – गाजियाबाद संजय नगर सेक्टर 23 हनुमान मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए अग्रवाल सदन पहुंचे श्री गणेश भगवान जी अग्रवाल सदन पहुंचने पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन।

इस अवसर पर परमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया कि भगवान गणेश को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत सबसे पहले गणपति पूजन से की जाती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि ये एक ऐसा उत्सव है जो आपसी भाईचारे और एकता का भी संदेश देता है।
विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि मूर्ति का स्थान, उसका मुख, सूंड़ की दिशा, आकार और सामग्री पूजा को शुभ और फलदायक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। सही दिशा और उपयुक्त मूर्ति के चयन से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, वातावरण पवित्र बनता है और ये त्योहार अधिक आनंददायक अनुभव बन जाता है।
गणपति पूजा में मुख्य रूप से पंडित सुरेंद्र तिवारी इंद्रेश तिवारी अशोक झा शशि प्रभा अग्रवाल अंकुर अग्रवाल शालिनी अग्रवाल अंकित अग्रवाल आकांक्षा अग्रवाल शिल्पी गुप्ता लोकेश सिंगल अजय अग्रवाल बृजमोहन शर्मा किरण शर्मा वैभव वंदे ठाकुर वंदना ठाकुर गौरव गोयल सुरेंद्र पाल त्यागी बबली त्यागी गजेंद्र शर्मा रमेश चंद्र बंसल राजकुमार कश्यप डॉ नीरज गर्ग सीएमओ सर्वोदय हॉस्पिटल डॉ मंजू गर्ग डीआर हरिश मोहन शर्मा प्रदीप गर्ग सुरेंद्र गहलोत मौजूद रहे।