Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभास पार्टी ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 15 अगस्त को सुबह दस बजे सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने 79वां स्वतंत्रता दिवस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय जगदीश नगर, गाजियाबाद पर मनाया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक श्रीवास्तव जी की धर्मपत्नी सुषमा श्रीवास्तव और बेटे कुमार अभिनव ने तिरंगा झंडा फहराकर तथा राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम शुरू किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जी की बेटी प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि भारत को अंग्रेजी हकूमत से लम्बे संघर्ष के बाद आज के दिन 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। आजादी के समय से आज तक भारत में लगभग सभी वस्तुओं का उत्पादन हो रहा है।

सुभास पार्टी के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा कि अनेक कठिन परिस्थितियों का सामने करने के बाद हमारे क्रान्तिकारियों और महान विभूतियों के संघर्ष और बलिदान के बाद हमें आजादी प्राप्त हुई। इसके साथ-साथ ही एक दुख भी प्राप्त हुआ कि हमारा देश दो हिस्सों में विभाजित हो गया। जिस समय हमारा देश आजाद हुआ उस समय एक सुई भी हमें विदेश से मंगानी पड़ती थी और आज हम मंगल ग्रह तक अपनी पहुँच रखते हैं। यद्यपि अभी भी हमारे बहुत से कार्य शेष है हम सभी देशवासियों को मिलकर उन्हें पूरा करना है और भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाना है।
सुभाष पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और पार्टी के मुराद नगर से पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज शर्मा होदिया ने क्रांतिकारियों के विषय में जानकारी देते  हुए 79 वे स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मनोज कुमार शर्मा ‘होदिया’,हरवीर सिंह, अनिल सिन्हा, नसरुद्दीन मलिक, दीपक वर्मा, राजीव कुमार, मीना कुमारी, विक्रांत सिंह, फरमान, कुमार अभिनव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सुनील सिंह, रामायण पांडे, राजीव राणा, विनोद गुप्ता, सुरेश कुमार, अमरनाथ शर्मा, राजेंद्र यादव, मुनेश कुमार, कमल यादव, जसविंदर सिंह सन्नी, सुजीत तिवारी, विनोद अकेला, अवधेश कुमार, दिग्विजय कुमार, विजय सिंह, ए एन रवि, केशव वालिया, हरीश कुमार शमी, प्रभा शंकर, मुनिराज चौहान, पन्नालाल प्रसाद, अशोक शर्मा, गौरव सूर्यवंशी, राजीव रैना, आदित्य गौतम, सुरेश राणा, विवेक त्यागी, दिनेश चंद माथुर, अनिल श्रीवास्तव, कौशल कुमार, संजय कुमार, प्रियंका श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, व्यास पांडे, संजय श्रीवास्तव, राम नरेश ठाकुर, मनोज कुमार शर्मा, शिवकुमार सिंह, हरवीर सिंह, सुबोध कुमार शर्मा, इरशाद बेग, नीतू शर्मा, तरुण शर्मा, पुनीत कुमार समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।