Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने खोड़ा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर सोंपा ज्ञापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा नगर अध्यक्ष विशंभर नेगी के द्वारा साहिबाबाद विधानसभा के खोड़ा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खोड़ा मकनपुर को ज्ञापन सोंपा गया।

जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा खोड़ा मकनपुर साहिबाबाद विधानसभा एशिया की सबसे बड़ी विधानसभा है दिल्ली और नोएडा से बिल्कुल सटा होने के कारण यहां पर अन्य प्रदेशों और जिलों की जनता निवास करती है लेकिन यहां पर नगर पालिका मकनपुर साहिबाबाद द्वारा कोई भी जनहित में कार्य नहीं किया जा रहे हैं। यहां की जनता बीजेपी विधायक सुनील शर्मा पर बहुत आकोर्षित हैं जैसे खोडा में
प्रथम मुख्य समस्या पीने के पानी  की है जिसके बिना जीवन यापन नहीं किया जा सकता। चाहे यहां पर गंगाजल परियोजना के द्वारा पानी की है आपूर्ति की जाए या हर घर वार्ड में पानी की टंकी लगाओ या पाइपलाइन बिछाकर ट्यूबवेल के द्वारा पानी की आपूर्ति की जाए। नगर पालिका खोड़ा मकनपुर के द्वारा
दूसरी समस्या खोड़ा में गृह कर  बढ़ाया गया है बढे हुए हाउस टैक्स को वापस लिया जाए और जो हाउस टैक्स पर पहले से छूट दी जा रही थी उसको चालू रखा जाए व 12% की पेनल्टी माफ की जाए जब तक सीवर और पानी की समस्याओं का समाधान नगर पालिका के द्वारा नहीं किया जाता। तीसरी समस्या खोड़ा में जो सरकारी अस्पताल बनाकर तैयार किया गया है वह सिर्फ कागजों में तैयार है लेकिन जन सुविधाओं के लिए अभी तक उन्हें तैयार नहीं किया गया है ना ही उसमें कोई भी उपचार किया जा रहा है उसे तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए या अगले इलेक्शन का इंतजार किया जा रहा है रिबन काटने के लिए।
चौथी समस्या यहां पर मकान पर नगर पालिका द्वारा मकान नंबर लिखे जा रहे हैं वह बहुत कछुआ चाल से कार्य किया जा रहा है जिससे कि वोटर लिस्ट में आम जनता की मकान नंबर सही से लिखे जा सके और उनका मकान नंबर सुनिश्चित किया जा सके एड्रेस प्रूफ के लिए उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
पांचवी समस्या खोड़ा में जूनियर हाई स्कूल को अपग्रेड करके इंटर तक कराजाए नगर पालिका द्वारा हमारी समस्याओं को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
नगर अध्यक्ष विशंभर नेगी ने कहा हमारी मांगों को नजर अंदाज किया गया तो विशाल जन आंदोलन धरना प्रदर्शन करके के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका खोडा मकनपुर की  होगी शासन प्रशासन भी इसके लिए उतना ही उत्तरदाई होगा। यह ज्ञापन अधिशासी अभियंता नगर पालिका खोडा मकनपुर को सोंपा गया।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा राजेश गुप्ता राकेश लोधी कृपा शंकर सविता गौतम जिला महासचिव सुरेंद्र शर्मा राजेंद्र शर्मा सन राम विशंभर नेगी भास्कर यादव अजय ठाकुर बाबूराम चौधरी राकेश इमरान लाला राम शर्मा वीरेंद्र शुक्ला सत्यभामा दुबे प्रमोद पांडे ई तरुण हरि बलबीर नवीन सिंह मदनलाल गजेंद्र माझी प्रभात शर्मा दीपक कुमार भारत सिंह यूनुस कासिम अरमान सारिक हरपाल केशव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।