यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते आठ वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा ने प्रेस वार्ता में सरकार की आठ महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उत्तर प्रदेश सरकार शहर की आठ महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए विधायक संजीव शर्मा ने बताया :
- कानून-व्यवस्था और सुरक्षा में सुधार
- संगठित अपराध और माफिया राज का अंत
- महिला सुरक्षा के लिए “मिशन शक्ति” अभियान
- यूपी में अपराध दर में ऐतिहासिक गिरावट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त और सुरक्षित राज्य बन चुका है। प्रदेश में महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है। “मिशन शक्ति” अभियान से महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण मिला है।
- आधारभूत संरचना और विकास परियोजनाएं
- एक्सप्रेसवे, मेट्रो, रेलवे, एयरपोर्ट का तेज़ी से विकास
- प्रधानमंत्री आवास योजना से लाखों गरीबों को पक्के मकान
- ग्रामीण और शहरी इलाकों में सड़कों और पुलों का विस्तार
उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं से यातायात सुविधा बढ़ी है।गाजियाबाद सहित पूरे प्रदेश में मेट्रो, रेलवे और एयरपोर्ट का तेजी से विकास हो रहा है।
- गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना • 15 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन
- गेहूं, चावल, दाल, तेल और नमक की सुविधा
• कोरोना काल में मुफ्त खाद्यान्न वितरण
योगी सरकार ने गरीबों को “दुर्भिक्ष मुक्त उत्तर प्रदेश” का सपना साकार किया। मुफ्त राशन योजना से करोड़ों गरीब परिवार लाभान्वित हुए, जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
- रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा
- “Ease of Doing Business” में सुधार
- 5 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश
- “एक जिला, एक उत्पाद” (ODOP) योजना से MSMEs को बढ़ावा
प्रदेश में स्टार्टअप्स और MSMEs को बढ़ावा दिया गया, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिला। सरकार की “एक जिला, एक उत्पाद” (ODOP) योजना से स्थानीय उद्योगों को नई पहचान मिली है।
- कृषि और किसान कल्याण
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि – 2.60 करोड़ किसानों को 63,000 करोड़ रुपये
- गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान
- नए सिंचाई प्रोजेक्ट और मंडियों का आधुनिकीकरण
सरकार ने किसानों को समय पर भुगतान, एमएसपी वृद्धि और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया, जिससे कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा आई है।
- स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार
- 59 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना
- आयुष्मान भारत योजना – 10 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज
- कोविड प्रबंधन में उत्तर प्रदेश मॉडल की सराहना
सरकार ने सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण किया और कई नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया गया।
- धार्मिक और सांस्कृतिक पुनरुत्थान
- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण
- वृंदावन, मथुरा और प्रयागराज का सौंदर्यीकरण
- दिवाली, कुंभ और अन्य धार्मिक आयोजनों का भव्य आयोजन
योगी सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर अयोध्या, काशी, मथुरा को वैश्विक पहचान दिलाई। इससे धार्मिक पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है।
- महिला और युवा सशक्तिकरण
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बेटियों को वित्तीय सहायता
- युवाओं के लिए मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन योजना
- 4 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां
महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुफ्त टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना जैसी योजनाएं चलाईं, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिला है।
गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि योगी सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और जनकल्याण के नए आयाम छू चुका है। कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीब कल्याण, रोजगार और धार्मिक विकास के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों ने उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बना दिया है। भाजपा गाजियाबाद महानगर जनता तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, क्षेत्रीय मीडिया संयोजक एवं पार्षद अमित त्यागी, कार्यक्रम संयोजक बॉबी त्यागी, अमित रंजन, गुंजन शर्मा, संदीप त्यागी, धर्मेंद्र चौधरी, महिमा गुप्ता, जय कमल अग्रवाल, मीडिया सह प्रभारी करण शर्मा, उमेश भाटी, राम त्यागी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे