
यूपी – गाजियाबाद बुद्धवार को मुम्बई के होटल ताज में सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर के प्रमोशन का आयोजन किया गया है। ईद पर आने वाली इस फिल्म के मिडिया पार्टनर होम एप्लांयसेज के निर्माता समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड को बनाया गया है। फिल्म के इस प्रमोशन कार्यक्रम में समरकूल ग्रुप के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता और तनुज गुप्ता भी उपस्थित रहें।
फिल्म के मिडिया पार्टनर के रूप में समरकूल ग्रुप की ओर से भी अनेकों प्रकार से सिकंदर फिल्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता सलमान खान ने भी समरकूल के प्रचार विडियो में अपना अभिनय किया है। इस अवसर पर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने कहा है कि आज के इस अधुनिक युग में क्वालिटी के साथ साथ प्रचार प्रसार का भी बहुत महत्व हो गया है। इसलिए समरकूल ग्रुप को देश में शीर्ष स्तर तक लेकर जाने के लिए भी बडे़ अवसरों में सहभागिता करना आवश्यक हो गया है।






