
यूपी – गाजियाबाद निषाद पार्टी की गाजियाबाद इकाई द्वारा हर तबके के व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने के लिए गांव-गांव, हर क्षेत्र की कालोनियों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। गाजियाबाद में एक लाख निषाद पार्टी के सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह निर्णय पार्टी की एक अहम बैठक में लिया गया।
बैठक में बोलते हुए मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गुर्जर सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में संगठन पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्थानीय स्तर पर भी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं तथा पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों को भी जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जन-जन की प्रिय बनती जा रही है। लोग पार्टी की नीतियों को काफी पसंद कर रहे हैं और जनता का पार्टी के प्रति काफी समर्थन मिल रहा है। बैठक में गाजियाबाद जिला अध्यक्ष संजीव गुर्जर, अशोक कुमार, सुमंत जायसवाल, विशाल, नरेश, ललित, गौरव, सुरेश, विकास, मूलचंद उपस्थित रहे।