Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दूधेश्वरनाथ मंदिर से 8 साल बेमिसाल घर घर संपर्क अभियान का किया शुभारंभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान एवं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों के उत्सव अभियान के अंतर्गत “8 साल बेमिसाल – घर-घर संपर्क अभियान” का शुभारंभ दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ के पूजन-आशीर्वाद के साथ हुआ।

अभियान की शुरुआत पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी महाराज को योगी सरकार उत्कर्ष के 8 वर्ष का पत्रक सौंपकर की गई, जिसे मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने प्रदान किया। उन्होंने महंत नारायण गिरी आदि के साथ कोरिडोर निर्माण की प्रगति का निरीक्षण भी किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता में आयोजित इस घर-घर संपर्क अभियान में सदर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, निवर्तमान महापौर आशा शर्मा, अभियान संयोजक सह संयोजक बॉबी त्यागी, ऋचा भदौरिया, सचिन डेढ़ा, बलप्रीत सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश की जनता ने भाजपा को क्यों चुना?

मंदिर रोड क्षेत्र में व्यापारियों को अभियान पत्रक सौंपते हुए मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि यह अभियान भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापक जनसंपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2017 में कांग्रेस, सपा, बसपा के भ्रष्टाचार, गुंडाराज, अपराधियों को संरक्षण, ध्वस्त कानून व्यवस्था और किसानों की आत्महत्याओं के चलते बने ‘उल्टा प्रदेश’ की छवि को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए भाजपा सरकार को चुना।

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में डबल इंजन सरकार की ताकत के जरिए “जो कहा वो किया” के सिद्धांत पर प्रदेश की छवि बदलने का कार्य किया। आज उत्तर प्रदेश उत्कर्ष के 8 वर्षों में समृद्ध भारत का नंबर 1 प्रदेश बनकर सेवा, सुरक्षा, सुशासन की गाथा कह रहा है। सपा-बसपा शासन के दौरान बीमारू राज्य की छवि रखने वाला उत्तर प्रदेश अब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित राज्य बनते हुए देश में उत्तम प्रदेश की पहचान स्थापित कर रहा है।

धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण


इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी जी महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में न केवल विकास कार्य हुए, बल्कि पौराणिक धरोहरों को भी संरक्षण मिला है। डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में दूधेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण की शुरुआत इसका जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी युग का वैभव न केवल जन-जन में बल्कि आस्था स्थलों में भी झलक रहा है।

पूर्व महापौर आशु वर्मा ने बताया कि योगी सरकार के 8 वर्षों में गाजियाबाद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। आज हर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में सुधार दिखाई देता है।

निवर्तमान महापौर आशा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। महिलाओं की सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों की स्थापना को प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रदेश एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि यह अभियान केवल सरकार की उपलब्धियों को बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम भी है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए घर घर संपर्क के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया प्रदेश में डबल इंजन सरकार में सबका साथ सबका विकास के आधारभूत उत्कर्ष के 8 वर्ष पूरे किए है। तभी तो नेचर कल्चर एडवेंचर में भी डबल इंजन सरकार की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।