Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने ओपन जिम का किया लोकर्पण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गौतम बुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के  गुलावठी स्थित देवनागरी इंटर कॉलेज में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से एवं सी. एस. आर. रिसर्च फाउंडेशन की पहल पर तैयार ओपन जिम का लोकर्पण किया और बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

गोपाल जी ने कहा कि “बेहतर स्वास्थ्य एवं ऊर्जामयी जीवन के लिए रोजाना व्यायाम एवं  शारीरिक गतिविधियों को निरंतर करते रहना अत्यंत आवश्यक है, ताकि शरीर को बीमारियों से बचाया जा सके। हर वर्ग को नि :शुल्क रूप में जिम की सहायता से फिट रहने का मौका मिले, यही हमारा प्रयास है।
सीएसआर चेयरमैन दीनदयाल अग्रवाल ने कहा कि हम लोग ग्रामीण तबके के ऐसे भाई बहन जो लोग आधुनिक सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

इस कार्यक्रम में इण्टर कॉलेज के प्रबंधक सुनील कुमार गोयल, प्रधानाचार्य श्याम सुंदर गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, संजीव गोयल उर्फ डिग्गू, धर्मेंद्र सिंह तेवतिया मंडल अध्यक्ष गुलावठी, दीपक गोयल, गगन प्रजापति, योगेश त्यागी और अजीश गोयल उपस्थित रहे।