Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रवादी जनसत्ता दल की लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समीक्षा बैठक हुई संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 9 मार्च को राजनगर आरडीसी स्थित होटल कृष्ण सागर में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर राष्ट्रवादी जनसत्ता दल द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी जिलों के अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं व सभी विंग के अध्यक्षों के साथ उपस्थित हुए। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी, उत्तर प्रदेश महासचिव डॉ बीपी त्यागी एवं संस्थापक सदस्य नरेंद्र त्यागी मौजूद रहे।

बैठक में शामिल हुए सभी पदाधिकारी ने अपने अपने कार्यक्षेत्र में ज़मीनी लेवल पर हो रहे कार्य के बारे में बताया तो वरिष्ठ पदाधिकारी ने कार्यकर्ता बंधुओं में जोश भर कर जीत का मंत्र दिया।

प्रदेश महासचिव डॉ बृजपाल त्यागी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि राष्ट्रवादी जनसत्ता दल ने पश्चिम यूपी की 19 सीटों पर अपने प्रतिनिधि उतारने का निर्णय लिया गया है। वही आने वाले चुनाव के लिए गाँव -गाँव में राष्ट्रवादी जनसत्ता दल की चौपाल व फर्स्ट ऐड हेल्थ सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया। 817 गाँव में प्रभारी व सहप्रभारी बनाये गये जो गाँव स्तर पर कार्य में लग गये हैं। 13 प्रकोष्ठ बनाये गये हैं जिनके हर जिले में जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। बनाए गए प्रकोष्ठों में महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अधिवक्ता मोर्चा, छात्र मोर्चा, युवा मोर्चा, चिकित्सा प्रकोष्ठ, मज़दूर मोर्चा, सांस्कृतिक मोर्चा, एससी/एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा व व्यापार संघ ख़ास हैं।
पश्चिमी यूपी में 19 जिलो की कार्यकारिणी, विधान सभा कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी, बूथ कार्यकारिणी, गाँव प्रभारी व सह प्रभारी सभी की समीक्षा अगले चुनावों को ध्यान में रखकर की गई है। उससे अलग त्यागी भूमिहार समाज की 3670 शाखाओ को भी चुनावों की तैयारी के लिये जोड़ा गया है।
राजपाल सिंह गौतम को क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी जनसत्ता दल की एससीएसटी मोर्चा नियुक्ति किया गया है। इस्लामुद्दीन (दादरी ) को अल्प संख्यक समाज का छेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वीरेंद्र सिंह गौतम को ख़रख़ोदा विधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। एडवोकेट विवेक त्यागी को अधिवक्ता प्रकोष्ठ गाजियाबाद का अध्यक्ष बनाया गया। विवेक त्यागी कौशांबी को साहिबाबाद विधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया ये सभी नियुक्तियाँ सेंट्रल कमेटी व प्रदेश कमेटी के समक्ष की गई।