Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हरनांदेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से मनाया गया  महाशिवरात्रि महापर्व

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद महाशिवरात्रि पर्व पर हिंडन नदी मोक्ष धाम स्थित हरनांदेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान के साथ महाशिवरात्रि मनाई गई। इस अवसर पर गाजियाबाद एवं आसपास के क्षेत्र से श्रद्धालु ने आकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

साध्वी महंत कैलाश गिरी महाराज ने बताया की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हरनांदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया तथा भक्तों ने शिव के विभिन्न रूपों के दर्शन करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा इसी के साथ रुद्राभिषेक भी किया गया वहीं सुबह और शाम को विशेष आरती भी की गई और भगवान शिव को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। साध्वी महंत कैलाश गिरी महाराज ने बताया कि भगवान शिव ने आज के दिन वैराग छोड़ पार्वती से विवाह किया था इसीलिए महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है इस दिन जो भक्त श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना करते हैं भगवान शिव उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में आये भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की।