Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ घंटाघर रामलीला मैदान में

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद श्री श्याम परिवार समिति द्वारा घंटाघर रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत गीता का आयोजन किया गया है जोकि 14 मार्च तक चलेगी। भागवत कथा का वचन प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी के मुखारविंद से किया जा रहा है।

शुक्रवार को कथा के पहले दिन घंटाघर रामलीला मैदान में सुसज्जित पण्डाल में हज़ारों की भीड़ के बीच अनामिका शर्मा भजन गायिका ने नन्द गाँव का छोरा है, आज ब्रज में होली रे रसिया भजन गा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद तालियों के बीच प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी का आगमन हुआ। उनके द्वारा व्यास पीठ पर अपना स्थान ग्रहण कर भागवत कथा की शुरुआत यजमानों अनिल अग्रवाल साँवरिया, अनिल गर्ग, रामअवतार जिन्दल, गौरव गर्ग, आन्नद प्रकाश लोहे वाले, आर.एन.बंसल, ज्ञान प्रकाश  गोयल, दीपक अग्रवाल, सुनील त्रिवेणी, आर.पी.चढ्ढा, सुरेश महाजन के साथ पूजा कर की गई। जया किशोरी के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा में भगवान के अवतारों की कथा और राजा परीक्षित को श्राप की कथा सुनकर सब भाव विभोर हो गये। जया किशोरी ने कहा सब रिश्ते ऊपर से बन कर आते हैं, पर मित्र हम बनाते है इसलिए मित्र हमेशा अच्छे बनाये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल अग्रवाल साँवरिया, अनिल गर्ग, रामअवतार जिन्दल, आशु बिन्दल, गौरव गर्ग, सौरभ गुप्ता, मुकेश बाबा, आलोक गर्ग, सौरभ किराना मंडी, योगेश गोयल, सुनील त्रिवेणी, वी. के गुप्ता, तनु गम्भीर, संजय गुप्ता फ़्रूट वाले , सुनील वार्ष्णेय, अशोक अग्रवाल, विभू बंसल अध्यक्ष नगरपालिका पिलुखआ, अरुण सिंघल, सौरभ जयसवाल, भानु सिसोदिया, मंयक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल व संजय अग्रवाल ने सपत्नी कथा में योगदान किया।