Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नीरज सिंह के यूपी सीएमएसएमई  चेयरमैन बनने पर व्यापारियों में खुशी की लहर : संजीव गुप्ता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद यूथ आइकॉन और युवाओं में अति लोकप्रिय नीरज सिंह के यूपी फिक्की सीएमएसएमई के चेयरमैन बनाये जाने पर प्रतिष्ठित उद्योगपति व समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि नीरज सिंह देश में चमकता हुआ एक ऐसा सितारा है जोकि लगातार अपने दम पर निरंतर ऊंचाइयों की ओर बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नीरज सिंह का व्यक्तित्व ऊर्जा ज्ञान और दूरदर्शिता से भरा हुआ है। और उत्तर प्रदेश फिक्की सीएमएसएमई के चेयरमैन बनाए जाने पर अब हम व्यापारियों को भी ऐसी खुशी प्राप्त हुई है कि जैसे हमारे परिवार का ही कोई व्यक्ति हमारे व्यापार और उद्योगों की उन्नति प्रगति की चिंता करने के लिए नियुक्त  हुआ है। इसलिए हम सभी व्यापारियों के लिए यह एक संतोष एवं ऊर्जा प्रदान करने वाले पल हैं। अब नीरज सिंह  के नेतृत्व में उद्योग एवं व्यापार जगत की समस्याओं का समाधान और उनके प्रगति की राह पहले से और अधिक आसान होगी।