यूपी – गाजियाबाद नमामि गंगे विभाग भाजपा की पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय बैठक गाजियाबाद में भाजपा कार्यालय नेहरू नगर पर सम्पन्न हुई जिसमे प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित ने कहा कि सिर्फ गंगा की सफाई ही नहीं बल्कि नमामि गंगे की समाज के अन्य कार्यों की भी जिम्मेदारी है।
क्षेत्रीय संयोजक धीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अब लोक सभा चुनावों में जुट जाए। घर घर गांव गांव जाकर वोट बनवाने का अभियान चलाए, लोकसभा चुनावो के लिए खुद कमर कस लें।
जिला संयोजक रजनीश बंसल ने कहा कि संगठन के कार्यों के साथ ही अब चुनावो को ध्यान में रखकर भी कार्य करने होंगे। प्रदेश संयोजक जी के निर्देशानुसार दिए गए समस्त बिंदु पर कार्यकर्ता घर घर जाकर अभियान चलाकर कार्य करेंगे।
जल संचय हेतु लोगों को जागरूक करने के साथ ही साफ सफाई के प्रति जागरूक करने का काम भी करना होगा। अपने इस अभियान को चलाते हुए ये सुनिश्चित करना होगा की किसी भी पात्र व्यक्ति का वोट बनने से छूट न जाए। लोकसभा चुनाव में इस बार 400 पार करके एक बार फिर से मोदी सरकार बनानी है।
क्षेत्रीय बैठक में रामकुमार सैनी, सुधीर शर्मा, रमा श्रीवास्तव, ब्रजराज त्यागी, सचिन शर्मा, मयंक कपूर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।