Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

शिव जयंती के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने किया शिव ध्वजारोहण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिव जयंती के उपलक्ष में शिव ध्वजारोहण कार्यक्रम बजरिया मिट्ठूमल गली में संपन्न हुआ। राजयोगिनी बीके विमला दीदी द्वारा शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया।

उन्होंने बताया कि कलयुग की दुनिया में दिन में भी रात्रि जैसा माहौल है सभी मनुष्य पांच विकारों के वश में होकर जीवन जी रहे हैं जिसके कारण जीवन में दुख अशांति आ गई है। उन्होंने कहा हम सच्ची शिवरात्रि तभी बना सकते हैं जब हम पांच विकारों को परमात्मा शिव पर अर्पण कर दे और अपनी बुराइयों और कमजोरी को दूर करने का दृढ़ संकल्प करें तभी सच्ची-सच्ची शिवरात्रि होगी। मुख्य अतिथि के रूप में बजरिया से पार्षद बिल्लू यादव मौजूद रहे उन्होंने कार्यक्रम की सराहना भी की। इस दौरान दानवीर सिंह चौहान राजकुमार अरोड़ा संदीप सतीश चोपड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन रमेश संदीप चौहान भारत प्रीति जादौन डॉक्टर शिवानी ने किया।