Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ बीपी त्यागी से की शिष्टाचार भेंट

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

त्यागी भूमिहार समाज राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के नेतृत्व में राजनीतिक भागीदारी तय करेगा : डॉ बीपी त्यागी / मांगेराम त्यागी

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के प्रदेश महासचिव व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ बी पी त्यागी से त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने शिष्टाचार भेंट की। डॉ बी पी त्यागी ने बताया कि त्यागी भूमिहार समाज की 3668 शाखाएँ है जिनका समर्थन पार्टी को प्राप्त है इसी क्रम में मांगेराम त्यागी ने भी पार्टी को पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।

मांगेराम त्यागी ने कहा कि सौ फ़ीसदी वोट लेने के बावजूद भी भाजपा ने हमारे समाज की अनदेखी की है, भाजपा सरकार में समाज के बच्चों का अपराधिकरण किया व जब बात त्यागी भूमिहार समाज को राजनैतिक भागीदारी दिये जाने की आयी तो भाजपा ने त्यागी भूमिहार को भाजपा का बंधुआ मज़दूर, दरी बिछाने जैसे शब्दो से अपमानित किया इत्यादि अनेकों घटना ऐसी है जिसने संपूर्ण समाज लामबंध होकर न्याय माँगता रहा परंतु अहंकारी भाजपा के कानो पर जू भी नहीं रेंगी, आज संपूर्ण त्यागी भूमिहार समाज अपने बेटे अपने नेता राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकान्त त्यागी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है व  आगामी लोकसभा चुनाव में त्यागी भूमिहार समाज अपनी पार्टी राष्ट्रवादी जनसत्ता दल का सहयोग कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेकने का कार्य करेगा। त्यागी भूमिहार समाज का 75 लाख वोट निर्णायक भूमिका में है जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 लोकसभा सीटो पर 150000 से 300000 की संख्या के उपस्थित है ये सभी इस बार अपनी पार्टी को वोट करेंगे। वही दूसरी तरफ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी भी त्यागी भूमिहार समाज व आम जनता के बीच लगातार पहुँच रहे है और जानता उन्हें अपना अपार समर्थन, स्नेह व आशीर्वाद देने का काम भी कर रही है। उन्होंने कहा अब नहीं करेगा त्यागी भूमिहार समाज कभी भूल, उखाड़ फेकेगा अपने बूथ से कमल का फूल।