शहीद बॉबी चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भिक्कनपुर निवासी बॉबी चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर जयंत चौधरी ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया व परिजनों को भरोसा दिलाया कि लोकदल परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है।
  जयंत चौधरी ने बताया बॉबी चौधरी ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में अपने प्राणों का बलिदान देकर जनपद गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। इस मौके पर चौधरी तेजपाल सिंह जिलाध्यक्ष, अरुण चौधरी भुल्लन महानगर अध्यक्ष, अजय पाल प्रमुख, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी , रविंद्र चौहान पूर्व महानगर अध्यक्ष, हिमांशु नगर युवा अध्यक्ष, सुशील तेवतिया,  सुधीर डागर, असलम खान, अमित त्यागी सरना, कुलदीप चौधरी, नीरज नवीपुर, संजीव डिडार, डॉ अजय चौधरी, विनीत चौधरी, दीपू शर्मा, डंपी शर्मा उपस्थित रहे।