Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सन्त निरंकारी मिशन द्वारा गाजियाबाद में लगाया गया रक्तदान शिविर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

यूपी – गाजियाबाद मानवमात्र के कल्याणार्थ हेतु सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद एवं उनके दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच गाजियाबाद में सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन लोहिया नगर स्थित अग्रसेन भवन में किया गया। इस शिविर में मिशन के 239 भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। रक्त संग्रह करने  हेतु जिला अस्पताल (एम एम जी अस्पताल) के ब्लड बैंक की टीम व दिल्ली से गुरूतेग बहादुर अस्पताल ब्लड बैंक के डॉक्टर और उनकी टीम उपस्थित रही।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन नरेंद्र कुमार कश्यप  राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और संत निरंकारी मिशन को जनकल्याण को समर्पित उनकी निस्वार्थ सेवा एवं बहूमूल्य योगदान हेतु प्रशंसा की।

उन्होंने कहा की रक्तदान सबसे श्रेष्ठ दान है मानवता की भलाई हेतु रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहियें। रक्तदान शिविर देख कर बहुत ही प्रसन्नता हो रही है जहा रक्तदान के लिए लाइन लगी हुई है।

सन्त निरंकारी मिशन की  और से  विनोद वोहरा मेंबर इंचार्ज सन्त निरंकारी सेवादल उपस्थित रहे जिन्होंने बताया कि सन्त निरंकारी मिशन रक्तदान करने में समूचे देश में अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अभी तक 7900 रक्तदान शिविरों के आयोजन से 12,94059 युनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। सन्त निरंकारी मिशन आध्यात्मिक उत्थान के साथ साथ समाज कल्याण की गतिविधियों जिनमें मुख्यतः रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण हेतु सुचारू रूप से चलाई जा रही योजनाएं, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंदों की सहायता इत्यादि सेवाओ में सम्मिलित है ताकि समाज का समुचित विकास हो सके।

इस अवसर पर गाजियाबाद संयोजक सतीश गांधी ने रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों सहित डॉक्टर एवं उनकी टीम तथा रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।