गांव आटोर नंगला में बाढ़ प्रभावितों से मिले सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वी के सिंह

यूपी – गाजियाबाद रविवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र की विधानसभा मुरादनगर के गांव आटोर, नंगला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रवासियों से मिले और उन्हें राहत सामग्री वितरित की।

गांव आटोर, नंगला में बीते दिनों से हिंडन नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण समीप गांवों में जलभराव की वजह से प्रभावित हुए थे, जिसकी वजह से गांव वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को समझते हुए, सुनते हुए उनके रहने, खाने, पीने के लिए सांसद जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह ने व्यवस्था कराई और सभी को आश्वस्त किया कि इस परिस्थिति में वह एक अभिभावक की तरह उनके साथ हैं, उनके मददगार के रूप में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। राहत कैम्प में राहत सामग्री पहुंचने के बाद सभी क्षेत्रवासी बेहद खुश थे और उन्होंने सांसद जी का आभार भी व्यक्त किया। सांसद जी ने संबंधित अधिकारियों से बात कर उन्हें निर्देश दिए कि किसी भी तरह की किसी भी क्षेत्रवासी को समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि कोई भी संभव आवश्यकता हो तो आप तत्काल उसका का प्रबंध करें। इस कार्यक्रम के दौरान मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी, एस.डी.एम. विनय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान रणबीर सिंह, पुलिस अधिकारी, ग्रामवासी, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।