Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

नंद उत्सव में कृष्ण भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद आशियाना चौक राजनगर एक्सटेंशन में सांवरिया सेठ सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव व नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नंदोत्सव में श्रद्धालु घंटों झूमते रहे। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का रसपान कराकर सभी को भाव-विभोर कर दिया।

पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि कारागार में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। कंस के डर से पिता वासुदेव ने रात में ही अपने लाला को नंदबाबा के घर पहुंचा दिया। कान्हा के जन्म लेने का पता चलते ही नंद बाबा के यहां गोकुलवासियों की भीड लग गई। नंदबाबा ने कन्हैया का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। जन्मोत्सव की खुशी में कथा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बधाइयों के साथ नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल आदि भजनों पर भक्तजन घंटों झूमते रहे। उन्होंने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन भी किया। सभी भक्तों के बीच माखन मिश्री के प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य यजमान विनोद गुप्ता, राजेश त्यागी, सह यजमान उमेश गर्ग आदि ने कथा व्यास का स्वागत किया।