6 सदस्य नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव निर्विरोध संपन्न

यूपी – गाजियाबाद सोमवार को गाजियाबाद नगर निगम में 6 सदस्यों के लिए नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कार्यकारिणी के सभी 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से 4 कांग्रेस से एक और समाजवादी पार्टी से एक पार्षद को कार्यकारिणी में जगह मिली है।
नगर निगम कार्यकारिणी 6 सदस्य चुनाव के लिए सोमवार को चुनाव के लिए प्रातः 11:00 बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। 11:00 बजे से लेकर 11:30 बजे तक नामांकन पत्र दिए जाने का समय था। 11:30 बजे से 12:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा करने का समय दिया गया था। इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से पार्षद दल के नेता मोहम्मद कल्लन, कांग्रेस की ओर से पार्षद पार्वती रावत तथा भाजपा की ओर से पार्षद पूनम त्यागी, अभिनव जैन, राजकुमार नागर, ललित कश्यप ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रक्रिया के पूरी होते ही सर्वसम्मति से चुनाव हो गया। नामांकन पत्रों की जांच का कार्य 12:00 बजे तक होना था, मगर सर्वसम्मति से चुनाव उससे पहले ही घोषित हो गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान महापौर आशा शर्मा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भाजपा नेता पप्पू पहलवान समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी उपस्थित रहे।