
यूपी – गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड 98 के पार्षद डॉ. अनिल तोमर ने पार्षद निधि से निर्माणाधीन यात्री शेड का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर स्थिति देखी और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान डॉ. अनिल तोमर ने साया जेनिथ सोसायटी के वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा, सम्मान और वार्ड 98 के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देना उनका उद्देश्य है।
डॉ. अनिल तोमर ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प और विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ नागरिकों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
डॉ. अनिल तोमर नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड 98 के पार्षद होने के साथ भाजपा महानगर गाजियाबाद की कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

