
यूपी – गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार और उच्च पदाधिकारियों की सहमति से नियुक्त गाजियाबाद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा का स्वागत समारोह आरडीसी स्थित बसपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर जिलाध्यक्ष और नवनियुक्त प्रभारियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मेरठ मंडल प्रभारी रवि जाटव, सतीश प्रधान, मनोज जाटव, रमेश रमन एडवोकेट, पूर्व मंत्री दयाराम सैन, जिला महासचिव लेखराज सिंह बौद्ध, जिला उपाध्यक्ष असलम मंसूरी, जिला सचिव राज बहादुर एडवोकेट, तेजपाल जाटव, धीर सिंह जाटव, वीबीएफ संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह, गंगा शरण, बबलू एडवोकेट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुनव्वर चौधरी, सुरेश सैन, नवीन कुमार गौतम, राम रूप बौद्ध, लख्मीचंद, सोनू, प्रधान अजीत जाटव, गुलाब सिंह चतरे भैया, अधिवक्ता अंजलि सिंह, मनोज तिलकधारी, प्रदीप एडवोकेट, ओमवीर गौतम, फिरोज खान और फिरन सिंह सहित पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

