
यूपी – गाजियाबाद। कविनगर स्थित चौधरी भवन में 19 अक्टूबर को बाबूलाल सैन की पत्नी मुनेश देवी की 13वीं पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें दूर-दराज से आए सैन समाज के हजारों पुरुषों और महिलाओं ने शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और मुनेश देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सभा में बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम सैन, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित होकर परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान की। इंडियन जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर भी कार्यक्रम में शुरुआत से अंत तक मौजूद रहे। गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
सभा में दो मिनट का मौन रखकर पांच गायत्री मंत्रों का सामूहिक उच्चारण किया गया। गायक प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू सैन ने भजनों के माध्यम से जीवन और मृत्यु के भावों को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर बेटे संजीव कुमार सैन, नरेंद्र कुमार सैन, पोते धैर्य सैन, अनिमेश सैन, केवीश सैन, तेजस सैन, रिद्धिमा सैन, बेटियां अनामिका सैन, पूनम सैन, दामाद अंकित सैन, पुनीत सैन, पुत्रवधुएं विशाखा सैन, मीनाक्षी सैन, बहन सत्तो देवी सैन और जीजा बाबूराम सैन ने मुनेश देवी के चित्र पर तिलक लगाकर, गुलाब की माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बाबूलाल सैन, पूर्व चेयरमैन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय सैन समाज ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

