
यूपी – गाजियाबाद। प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने गाजियाबाद में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लुहारपुरा और पंचवटी में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया। दोनों क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

इसके बाद अभिषेक गर्ग क्रॉसिंग रामलीला में शामिल हुए। यहां रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत अभिषेक गर्ग विवेकानंद नगर के मुख्य चौक पर श्री महाकाल लोक की ओर से आयोजित मां कालका की पांचवीं पैदल ज्योत यात्रा एवं दुर्गा पूजा उत्सव महोत्सव 2026 में पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही 101 कन्याओं के पूजन, भोग और विशाल भंडारे में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

अभिषेक गर्ग ने कहा कि जनसेवा और भारतीय संस्कृति का संरक्षण उनकी प्राथमिकता है। जनसंपर्क के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे आयोजन समाज में भाईचारे, धर्म और मर्यादा का संदेश देते हैं।
कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता, धार्मिक समितियों के पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

