राजनगर रामलीला में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन

रावण दहन होते ही जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा मैदान, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

यूपी – गाजियाबाद। श्री रामलीला समिति, राजनगर की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मानदंड ने रावण के पुतले में आग लगाई तो पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इस दौरान रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।

रामलीला मंचन में अहिरावण द्वारा राम-लक्ष्मण का अपहरण, हनुमान जी का पाताल लोक पहुंचना और अहिरावण वध का प्रसंग दिखाया गया। इसके बाद श्रीराम और रावण के बीच युद्ध तथा रावण वध का मंचन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि रामलीला समाज को प्रेरणा देती है। नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आदर्शों से परिचित कराने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।

इस अवसर पर संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक जितेन्द्र यादव (पूर्व विधायक), नरेश सिंघल, अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, महामंत्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आरके शर्मा, मुख्य संयोजक राकेश मिश्रा, आरएन पाण्डेय, राजीव मोहन, विनीत शर्मा, एसएन अग्रवाल, अमरीश त्यागी, जीपी अग्रवाल, राजीव त्यागी, पार्षद प्रवीन चौधरी, सुभाष शर्मा, मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, बृजमोहन सिंघल, केपी गुप्ता, रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग, मोतीलाल गर्ग, सुन्दर लाल यादव, मदन लाल हरित, अनिल कुमार, डॉ. आरके मित्तल, आलोक मित्तल, मनीष व आकाश वशिष्ठ, मुकेश शर्मा, श्रीचंद चौहान, वीरेन्द्र सारस्वत, गोल्डी सहगल, ओमप्रकाश भोला, विजय लुम्बा, संजीव गुप्ता, आदित्य कौशिक, डॉ. आरके पोद्दार, डॉ. मधु पोद्दार, भूपेंद्र चित्तौडिया, जय सिंह, गुरविंदर सिंह, गगनदीप और जितेन्द्र रंधावा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।