
62 वर्षों से हो रहा रामलीला का आयोजन, सभी धर्मों के लोग मिलकर निभाते हैं भागीदारी
यूपी – गाजियाबाद। पुराना विजय नगर स्थित विजय रामलीला कमेटी (रजि.) की ओर से दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अजय शर्मा, अवधेश चौधरी, जीवन ज्योति अस्पताल के चेयरमैन आसिफ अली और भाजपा युवा नेता कुंजन पंडित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अजय शर्मा ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन से हमें माता-पिता की आज्ञा का पालन, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए अध्यक्ष लेखराज माहौर एडवोकेट का आभार जताया।
अध्यक्ष लेखराज माहौर ने बताया कि रामलीला का आयोजन पिछले 62 वर्षों से लगातार हो रहा है। इसके संस्थापक उनके दादा स्वर्गीय कंछी लाल प्रधान थे। यहां सभी धर्मों के लोग मिलकर आयोजन को सफल बनाते हैं और स्थानीय कलाकार मंचन करते हैं।
कार्यक्रम में शिवकुमार शिबू, जॉनसन मेसी, अजय पाल, राम सिंह नेता जी, ठाकुर शंकर सिंह, राजपाल मास्टर, राजेश सिंह, हेमराज माहौर, घनश्याम माहौर, चौब सिंह, मनोहर सिंह कुशवाहा, विमल माहौर, भोला माहौर, बबीता, अंशु शर्मा, सुनीता, संगीता, मूलो देवी, उषा, चंचल माहौर, शीला देवी, देवकी देवी, वर्षा, असलम खान, सुरेश कोरी, गौरव सिसोदिया, शेर सिंह कोरी, संदीप कनौजिया, आदेश कोरी, गिरिराज माहौर, प्रेमचंद पाल, बंशीधर पाण्डेय, पवन माहौर, अमन माहौर, अभिनव प्रधान, प्रणीत, तुषार, लक्ष्य माहौर, पवन शर्मा, रोहित जोशी, आचार्य अखिलेश मिश्र, शिवाकांत द्विवेदी, सारांश द्विवेदी, विशाल माहौर, सतीश कोरी, केशव कोरी, नानक चंद, मुकेश कोरी, चमन माहौर, विजय सक्सेना, यश, दीपांशु, विराट माहौर, रविन्द्र, डॉ. राकेश, डॉ. सुभाष, रोशन लाल, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह रेलवे वाले, कुलवंत सिंह और राजेश कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

