
यूपी – गाजियाबाद। शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन में अतुल जैन और सरदार एसपी सिंह ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के तहत अतुल जैन और सरदार एसपी सिंह ने एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज, आईएमएस लालकुआं और केडीबी स्कूल का दौरा किया। यहां उन्होंने शिक्षकगणों से मुलाकात कर चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों से संवाद करते हुए श्रीचंद शर्मा के पक्ष में मतदान करने और उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया।

इस दौरान चुनाव में अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने पर जोर दिया गया। दोनों ने शिक्षकों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों और प्रत्याशी के समर्थन में अपनी बात रखी।
इसके साथ ही सरदार एसपी सिंह ने स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल के पक्ष में भी मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशियों को समर्थन देकर पार्टी को मजबूत बनाया जाए।
जनसंपर्क के दौरान शिक्षकों से चुनाव संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया।

