एल ब्लॉक और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी मंदिर में हवन के साथ महानवमी पर्व संपन्न

यूपी – गाजियाबाद। रहिसपुर महानवमी के पावन अवसर पर एल ब्लॉक मंदिर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मंदिर में मां दुर्गा की आराधना के साथ हवन किया गया। नौ दिनों तक चले हवन और धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर श्रद्धालुओं ने आहुति देकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि तथा देश की खुशहाली की कामना की।

महानवमी पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन में आहुतियां अर्पित कीं और मां दुर्गा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की। भक्तों ने कहा कि नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा की उपासना, त्याग, तपस्या और शक्ति के प्रतीक हैं। इन दिनों में पूजा-अर्चना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

इस अवसर पर सभी देशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। मां दुर्गा से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा सभी भक्तों और उनके परिवारों पर सदैव बनी रहे तथा जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता प्राप्त हो।

श्रद्धालुओं ने जय माता दी और जय मां दुर्गा के जयकारों के साथ माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।