दिनेश कुमार गोयल ने प्रताप विहार और विजयनगर मंडल में किया जनसंपर्क

यूपी – गाजियाबाद। एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने प्रताप विहार और विजयनगर मंडल में जनसंपर्क कर स्नातक मतदाताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

प्रताप विहार और विजयनगर मंडल की संयुक्त बैठक महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में दिनेश कुमार गोयल शामिल हुए और उपस्थित स्नातक मतदाताओं से चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने मतदाताओं से स्वयं मतदान करने के साथ ही अपने परिचितों और परिवारजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक मतदाता की भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने अधिक से अधिक मतदान कर सशक्त नेतृत्व और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

बैठक में प्रदीप चौहान, महामंत्री, पार्षद भगवत प्रसाद गुप्ता, अन्य पार्षदों के साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।