
यूपी – गाजियाबाद। शारदीय नवरात्र के महा नवमी पर्व पर समरकूल ग्रुप की नई उत्पादन इकाई का मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-22 में शुभारंभ किया गया। गूलर मेट्रो स्टेशन के पास स्थापित इस इकाई का नाम गुप्ता ब्रदर्स इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड रखा गया है। लगभग 60 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले इस संयंत्र में समरकूल ब्रांड के एयर कूलर बनाए जाएंगे।

समरकूल ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने पंडित दिलीप शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान गुप्ता परिवार की छोटी कन्या टियारा को देवी स्वरूप मानकर पूजन किया गया। इसके बाद कंपनी की अत्याधुनिक ढलाई मशीनों का पूजन कर नई इकाई का उद्घाटन किया गया।

संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि एयर कूलर की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से नई इकाई स्थापित की गई है। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और गर्मी के मौसम में आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस मशीनें तेजी से उत्पादन करने में सक्षम हैं। कंपनी का लक्ष्य कूलर निर्माण के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान हासिल करना है।
इस अवसर पर राजीव कुमार गुप्ता, रश्मि गुप्ता, सीमा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरभि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, तुषार गुप्ता, भक्ति गुप्ता, तनुज गुप्ता, रोहित गोयल, तास्विक गुप्ता, टियारा गुप्ता, इवान गुप्ता, राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख नरेश बत्रा, सुरेश प्रसाद, तरुण कुमार, नीरज गोयल और यश गोयल सहित परिवार के सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

