जन्माष्टमी पर अंतरराष्ट्रीय खो-खो संघ अध्यक्ष सुधांशु मित्तल का किया स्वागत

यूपी – गाजियाबाद। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय खो-खो एसोसिएशन तथा खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल को उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चेयरमैन ललित जायसवाल ने किया। इस अवसर पर महासचिव भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण त्यागी, संयुक्त सचिव विपिन राणा, सदस्य कपिल शर्मा, संयुक्त सचिव विनय जायसवाल तथा जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने सुधांशु मित्तल को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उत्तर प्रदेश में खो-खो खेल के प्रचार-प्रसार और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई।

पदाधिकारियों ने सुधांशु मित्तल से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने खेल और खिलाड़ियों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि संगठन उत्तर प्रदेश में खो-खो खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।