जन्माष्टमी पर पौधारोपण कर अभिषेक गर्ग ने सुनीं रामनगर की जनसमस्याएं

यूपी – गाजियाबाद। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गांधीनगर पार्क में पौधारोपण एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

बैठक में नागरिकों ने साफ-सफाई, बिजली-पानी की आपूर्ति, सड़कों की बदहाल स्थिति और पार्कों के रखरखाव सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। अभिषेक गर्ग ने कहा कि जनहित और जनसेवा उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। रामनगर की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनका शीघ्र निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन प्रकृति प्रेम की प्रेरणा देता है और पर्व-त्योहारों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सभी को योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में एसबी सिंह, सुनहरी लाल, यूएस भार्गव, प्रदीप मित्तल, सोनू शर्मा, सोमू शर्मा, दिवाकर भार्गव, संजीव अजमानी, अमित समानिया, सुनील चाचा, अमित छानना, सुरेंद्र टोनर, विजेंद्र सिंह, संतराम यादव, सूरज तोमर, प्रो. सचिन, लोकेंद्र चौधरी, मोहित राजपूत, अशोक त्यागी, मोनू शर्मा, रजत गर्ग, आशीष मित्तल, सागर राजपूत, संजीव राजपूत, आयुष राजपूत, विजेंद्र राजपूत, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा और सुभाष भटनागर सहित अनेक समाजसेवी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।