
यूपी – गाजियाबाद। पुराना विजयनगर स्थित श्री विजय रामलीला कमेटी द्वारा आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों के तहत विधि-विधान से हवन-पूजन कर भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन की कामना की।
कमेटी अध्यक्ष लेखराज माहौर एडवोकेट ने बताया कि श्री विजय रामलीला कमेटी 61 वर्ष पुरानी है और इसका मंचन अनुभवी कलाकारों द्वारा किया जाता है। रामलीला देखने के लिए दूर-दूर से रामभक्त पहुंचते हैं। दशहरे के अवसर पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि रामलीला में सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। सुंदर मंच सज्जा और भव्य प्रस्तुतियां इसकी विशेष पहचान हैं।
उन्होंने कहा कि रामलीला से नई और शिक्षित युवा पीढ़ी भी जुड़ रही है। कलाकारों में एडवोकेट, बीटेक और बीबीए के छात्र शामिल हैं, जिससे भविष्य में रामलीला को और आगे ले जाने की उम्मीद है।
भूमि पूजन में अध्यक्ष लेखराज माहौर एडवोकेट, महामंत्री शिव कुमार शिब्बू, संरक्षक जॉनसन मेसी गुड्डू, राम सिंह नेताजी, अजय पाल, शंकर ठाकुर, राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुरेश कोरी, आदेश कोरी, संदीप कनौजिया, असलम खान, गौरव सिसोदिया, डायरेक्टर हेमराज माहौर, विक्की लेफ्टि, शिवाकांत द्विवेदी, सतेंद्र ठाकुर, आचार्य पंडित अखिलेश मिश्र, रोशन सिंह, प्रेम चंद पाल, पवन माहौर, पवन शर्मा, दीपांशू, उमेश माहौर, विकास माहौर, अभी, प्रणीत, तुषार, अमन, लक्ष्य, प्रेम, सोनू प्रजापति, चंचल माहौर, पूजा, शीला देवी, बबीता, अंशु शर्मा, संगीता, अनीता सागर, उषा, मूलो देवी, यश माहौर, लक्की, कपिल कुमार, रविन्द्र और भोला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

