
यूपी – गाजियाबाद। आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी विधानसभाओं में संगठन को मजबूत करने, गांव-गांव और प्रत्येक पोलिंग बूथ तक कांग्रेस की सक्रिय टीम तैयार करने तथा कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान के लिए जुटाने पर मंथन किया गया।
सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य हर गांव, वार्ड और बूथ तक मजबूत संगठन खड़ा करना है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं। निर्णय लिया गया कि सभी विधानसभा प्रभारी और अध्यक्ष लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और सीधा संवाद कर बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करेंगे।
बैठक के दौरान बसपा कार्यकर्ता अब्दुल समद और भाजपा कार्यकर्ता रविदास शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सतीश शर्मा ने दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी ने उनके जीवन, सिद्धांतों और संगठन के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया।
बैठक में चौधरी वीरेंद्र सिंह, हाजी खुर्शीद, मामराज प्रधान, राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, रिजवान मलिक, तरुण शर्मा, रूबी मलिक, रियाज सैफी, राजू शर्मा, उदय सिंह पाल, नेताजी इरफान, सविता जायसवाल, विनोद धाम, सविता गौतम, विजेंद्र शर्मा, महफूज अली, नंदकिशोर शर्मा, योगेश नेहरा, सीमन आजमीन, राबिया अंसारी, रूप किशोर गोयल, राजीव शर्मा, लज्जा यादव, जितेंद्र शर्मा, सुरेश दोसा, रविंद्र एडवोकेट, अश्वनी त्यागी, सुनील सिंह, महेश उपाध्याय, अजय शर्मा, भीष्म सिंह, असीम मिर्जा, कपिल एडवोकेट, भूरा चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

