
यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद द्वारा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख बाजारों में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में व्यापारी, संगठन के पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। उत्साह और जोश के साथ निकली रैली का विभिन्न बाजारों में व्यापारियों ने स्वागत किया।
बाइक रैली के माध्यम से व्यापारियों में एकजुटता, संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली शहर के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी, जहां व्यापारियों ने संगठन के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रैली का स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज मजबूती से उठाता रहा है और भविष्य में भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
रैली में संदीप बंसल, दीपक गर्ग, अनिल गर्ग, संजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, प्रेम प्रकाश चिनी, अमरीश गोयल, अमन सिसोदिया, सोनू सैनी, राजेंद्र राजू, महेंद्र कुमार, श्रीपाल यादव, मुकेश कुमार, मूलचंद, दीपक, अनिल गुप्ता, नितिन मित्तल, अरुण कुमार, अनिल ठाकुर, नरेश ठाकुर, समीर अहमद, चांद कुरैशी, मंजूर अहमद, मुस्तफा, दिनेश सिसोदिया, राकेश अग्रवाल, दिनेश जैन, अर्चित गोयल, प्रवीण शर्मा, दुष्यंत गुप्ता, मोहित गोयल, नवीन गौतम, सुमित मित्तल, कैलाश सिसोदिया, गौरव, बिजेंदर राजपूत, जितेंद्र गोयल, रोहित मित्तल, सुंदरलाल और विनोद कुमार सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

