हाईटेक सनसिटी प्रभावित किसानों की पंचायत में डिग्री कॉलेज और स्टेडियम की मांग

यूपीगाजियाबाद। इनायतपुर गांव में हाईटेक सनसिटी से प्रभावित किसान-मजदूरों की पंचायत आयोजित की गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन देहात के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मास्टर मनोज नागर का भव्य स्वागत किया गया। पंचायत में प्रभावित गांवों के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

सर्वसम्मति से सादतनगर, इकला, कचैड़ा, वारसाद और इनायतपुर गांवों के बीच केंद्र में डिग्री कॉलेज एवं स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई गई। मास्टर मनोज नागर ने कहा कि कॉलेज न होने से बेटियों को दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है, जबकि स्टेडियम के अभाव में ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा विकसित नहीं हो पा रही है। उन्होंने वेव सिटी प्रबंधन को मांगपत्र देने और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की रणनीति बनाने की चेतावनी दी।

प्रधान सुशील नागर, प्रदीप मुखिया, राजेंद्र प्रधान, प्रमोद त्यागी ने भी पंचायत को संबोधित किया। अध्यक्षता आबिद प्रधान ने तथा संचालन प्रधान नितिन नागर ने किया। आयोजन सुरेंद्र चौधरी, सरजीत भाटी और रईसुद्दीन सैफी ने किया।

कार्यक्रम में चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी नेतराम नगर, रतिराम बाबूजी, रामकुमार शाह, विजयपाल चपराना, विजय नगर, उदयवीर प्रधान, राज्यराम प्रधान, शेखर प्रधान, जान मोहम्मद, इकरामुद्दीन कुरैशी, एडवोकेट मनोज शर्मा, प्रभु चपराना, धर्मवीर चपराना, रमेश चपराना, संतराम, डॉ. सुबोध जाटव, करण प्रताप, सतीश नागर, सतीश गुर्जर, अंकित, उदयरामपुर नगला सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।