राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

यूपीगाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) महानगर इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन गोविंदपुरम स्थित शुभ आशीर्वाद फार्म हाउस में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार तथा मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर सिंह ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी ने किया। संयोजक भूपेंद्र चौधरी बॉबी ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और आगामी चुनावों की तैयारी करना रहा। इस अवसर पर संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में मजबूत संगठन खड़ा करने, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, युवाओं की भागीदारी, स्मार्ट विलेज, किसानों के हित, शिक्षा, आईटीआई को बढ़ावा तथा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रबुद्ध कुमार ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और रेखा चौधरी से गांव-गांव लोगों की समस्याएं उठाने का आग्रह किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक) इंद्रजीत सिंह टीटू ने किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को रालोद की प्राथमिकता बताया।

सम्मेलन में मनवीर चौधरी, तेजपाल चौधरी, रविंद्र चौहान, अमित त्यागी सरना, तुषार कौशिक, इंद्राणी त्यागी, प्रदीप त्यागी, विवेक शर्मा, वासु सिंघल, शतांशु कंसल, संजीव अरोड़ा, दिनेश शर्मा, मधु शर्मा, दीपमाला, सुनील नवीपुर, करण एडवोकेट, हरेंद्र चौधरी, शेर सिंह मौर्य, अमित आर.के., किशन राघव, राजू गौतम, सूची त्यागी, सुचित्त त्रिपाठी, एडवोकेट संगीता बामल, राजीव तालान, रॉकी, प्रवीण, यश, उज्ज्वल, विभु, लक्ष्मण बाबा, रोहन शर्मा, मुकेश तेवतिया, प्रवीण मड्डैया, अशोक सहरावत, मनजीत, अमित, जवाहर सिंह तथा सतेंद्र तेवतिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।