विभिन्न दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। नेताओं ने उन्हें पार्टी का बैज पहनाकर संगठन की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया।

जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी आम आदमी, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज है तथा गाजियाबाद में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

इस दौरान बिजेंद्र सिंह बैसोया, संजीव सागर, रवि जाटव, अमित जाटव, प्रवीण, नरेश, सुनील, अरुण, साहिल, गौरव, प्रिंस सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में नितिन त्यागी, राजन कश्यप, प्रो. भुवन भास्कर जोशी, मनोज पंडित, मुकेश यादव, नरेश बत्रा, राज देवी चौधरी, अनुष्का सिंह, ताहिर हुसैन, इरफान मानक चौधरी, असलम कुरैशी, राजवीर सिंह गौतम, कृष्ण कुमार यादव, सौदान गुर्जर, जितेंद्र जाटव, साजिद सैफी, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, उस्मान सैफी, प्रवीण कुमार, नौशाद अली सैफी, उमेश कश्यप, अत्ताउल्लाह खान, नवीन कुमार शर्मा, चौधरी शिवम कुमार, विवेक त्यागी, गौरव तिवारी, विकास सिंह, निशांत शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह, रिजवान चौधरी तथा कार्यालय प्रभारी राहुल रावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।