फूलन देवी के शहादत दिवस पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया

यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी गाजियाबाद की ओर से शनिवार को आरडीसी-4, राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय में वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि फूलन देवी का जीवन सामाजिक असमानता, शोषण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरक गाथा है। उन्होंने वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों की आवाज को मजबूती देने का कार्य किया। उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और समानता के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। फूलन देवी के विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. भुवन भास्कर जोशी, मनोज पंडित, मुकेश यादव, नरेश बत्रा, राज देवी चौधरी, अनुष्का सिंह, ताहिर हुसैन, इरफान मानक चौधरी, असलम कुरैशी, राजवीर सिंह गौतम, कृष्ण कुमार यादव, सौदान गुर्जर, जितेंद्र जाटव, साजिद सैफी, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, अमित जाटव, उस्मान सैफी, प्रवीण कुमार, गौरव, नौशाद अली सैफी, उमेश कश्यप, अत्ताउल्लाह खान, नवीन कुमार शर्मा, चौधरी शिवम कुमार, विवेक त्यागी, गौरव तिवारी, विकास सिंह, निशांत शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह, रिजवान चौधरी तथा कार्यालय प्रभारी राहुल रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।