‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कौशांबी में हुआ वृक्षारोपण, विकास कार्यों की दी जानकारी

यूपी – गाजियाबाद। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कौशांबी स्थित जयपुरिया एन्क्लेव में क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल के नेतृत्व तथा भाजपा नेत्री रेनू मल्होत्रा के प्रयासों से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से डाबर से आनंद विहार और जयपुरिया होते हुए ईडीएम मॉल तक सड़क एवं आधारभूत ढांचे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा कौशांबी के अन्य प्रमुख मार्गों के विकास के लिए 34 करोड़ रुपये की परियोजना का टेंडर भी हो चुका है और इसका कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा तथा जयपुरिया एन्क्लेव की सड़कों का निर्माण भी शीघ्र कराया जाएगा।

कार्यक्रम में जयपुरिया वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी एस. आर. सिंह, पूर्व अध्यक्ष के. एल. सचदेवा, अजय गुप्ता, भूपेश पांडे, पंडित अशोक मिश्रा, भाजपा नेत्री पूजा मेहरा, ममता कालरा, पूनम तिवारी, ऋतु जैन, प्रवेश गुलाटी, अनिल गोयल सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।