
यूपी – गाजियाबाद। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गगन पब्लिक स्कूल में 19 जुलाई को आयोजित छठी कईकान कप ओपन कराटे प्रतियोगिता में गाजियाबाद कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 312 खिलाड़ियों तथा विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
महासचिव शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया कि गाजियाबाद कराटे स्कूल के 10 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से छह खिलाड़ियों ने पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। आराध्या जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। विदिशा, प्रतीक आनंद और रीत कौर ने रजत पदक हासिल किया, जबकि नैतिक शर्मा और इसराज ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गाजियाबाद कराटे स्कूल के पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आर.के. सप्रू, अरुणोदय कौल, विक्की सराफ और शिहान नरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

