Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभास पार्टी ने अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय में अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने राम प्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर की।

इस अवसर पर सत्येंद्र यादव ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी एवं कवि थे। उनका जन्म 11 जून 1897 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वह हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के प्रमुख क्रांतिकारियों में रहे तथा वर्ष 1925 के काकोरी कांड के प्रमुख योजनाकारों में शामिल थे। उनकी देशभक्ति से प्रेरित रचनाएं आज भी युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करती हैं।

कार्यक्रम में काकोरी कांड के शहीदों अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह एवं राजेंद्रनाथ लाहिड़ी के बलिदान को भी याद किया गया। इस अवसर पर आबिद बेग, मुकेश शर्मा, महेश पांडे, अनिल श्रीवास्तव, सोनू जाटव, दीपक पाल, रिंकू प्रजापति, रोहित कश्यप, नसरुद्दीन मलिक, विवेक राणा, अक्षय कुमार, दीपक वर्मा, संजय कुमार, विकास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।