यूपी – गाजियाबाद। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट स्काउट एंड गाइड फेलोशिप द्वारा सेक्टर-14 वसुंधरा स्थित अटलांटा हॉस्पिटल के समीप ठंडी मसाला छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों, श्रमिकों, महिलाओं और बच्चों को ठंडी एवं पौष्टिक मसाला छाछ वितरित की गई। गर्मी से परेशान लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए फेलोशिप के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही लोगों को लू से बचाव, पर्याप्त पानी पीने और अधिक तरल पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक किया गया।
फेलोशिप के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक सेवा और मानवता की भावना ही स्काउट-गाइड आंदोलन की पहचान है। संस्था आगे भी जनहित में ऐसे सेवा कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में उमा विश्नोई, राजबाला, मीनू विश्नोई, फूलकुमारी और राजदेव यादव ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पूरे समर्पण के साथ छाछ वितरण का कार्य संपन्न कराया। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल को गर्मी के मौसम में अत्यंत उपयोगी और सराहनीय बताया।
“सेवा ही धर्म है” की भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






