यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की रजापुर ब्लॉक कमेटी एवं गोविन्द पुरम मंडल इकाई की संयुक्त बैठक आकाश नगर, मंगल बाजार रोड स्थित रजापुर ब्लॉक संरक्षक सूबेदार ओमपाल सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोविन्द पुरम मंडल अध्यक्ष लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा ने की।

बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यापक वृक्षारोपण अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में सूबेदार ओमपाल सिंह, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा, जिले सिंह तेवतिया, रविंदर पूनिया, राजबीर नागर, सुशील कुमार सक्सेना (प्रधानजी), राम कुमार त्यागी, सुरेंद्र सिंह, मामचंद, के.डी. शर्मा, प्यारे लाल प्यारे, शिव कुमार शर्मा और मंजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।






