Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

तुराब नगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राज्य कर विभाग द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप तुराब नगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडिशनल कमिश्नर रामकेश्वर और जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक पूनम सिंह के निर्देशन में राज्य कर खंड-10, गाजियाबाद द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

कार्यक्रम में होजरी, रेडीमेड, हैंडलूम और किराना व्यापार से जुड़े बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापारियों ने जीएसटी, कर निर्धारण, ऑनलाइन प्रक्रियाओं तथा व्यापार संचालन से संबंधित विभिन्न समस्याएं विभागीय अधिकारियों सहायक आयुक्त विपिन कुमार शुक्ला और राज्य कर अधिकारी आशीष माथुर के समक्ष रखीं। व्यापार मंडल के चेयरमैन रजनीश बंसल ने व्यापारियों की ओर से प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए विभाग से व्यावहारिक समाधान की मांग की।

अधिकारियों ने व्यापारियों को समय पर जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, आवश्यक अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव करने तथा कर कानूनों में होने वाले बदलावों की नियमित जानकारी रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विभाग और व्यापारियों के बीच निरंतर संवाद से समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में धर्मपाल शर्मा, मनोज गोयल, सचिन शर्मा, पंकज जिंदल, संजय गोयल, गोपाल चंद, रजनीश बंसल, संदीप गुप्ता, लोकेश बंसल, संजीव गर्ग, अरविंद शर्मा, मेहता, राहुल जिंदल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।