यूपी – खोड़ा, गाजियाबाद। सूर्य चौहान हत्याकांड के बाद हिंदू युवा वाहिनी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास पर पहुंचा। संगठन के पदाधिकारियों ने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि सूर्य चौहान की हत्या से पूरा समाज दुखी है और संगठन परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। क्षेत्रीय प्रभारी रॉकी तोमर ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संगठन के कार्यकर्ता हर समय परिवार की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिला प्रभारी विपिन गोयल ने कहा कि पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे, जबकि जिला अध्यक्ष मोहित गुर्जर ने परिवार के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी की ओर से पीड़ित परिवार को ₹31,100 का चेक प्रदान किया गया। संगठन ने इसे समाज की संवेदना और समर्थन का प्रतीक बताया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग भी की।
प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र चौहान, रुपेश चौधरी, भोपाल, डॉ. चंदन, बबलू सिंह, रिंकू, आशीष त्यागी, हर्ष त्यागी, शंकर, आलोक, रवि अवाना, वैभव और अवनीश चौधरी भी उपस्थित रहे।






