Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रोज़ बेल पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संकल्प

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विजयनगर स्थित रोज़ बेल पब्लिक स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। इस अवसर पर छात्रों ने अपने-अपने घरों में पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों के साथ फोटो एवं वीडियो साझा कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरणा दी। यह पहल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक बनी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या धरमजीत कौर एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनभर निभाया जाने वाला दायित्व है।

शिक्षकों एवं छात्रों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसर पर पौधारोपण करेंगे और पृथ्वी को हरित एवं स्वच्छ बनाने में योगदान देंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और प्रकृति प्रेम की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।