Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मदरसों एवं मस्जिदों में वृक्षारोपण कार्यक्रम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैला भट्टा, इस्लाम नगर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मदरसों एवं मस्जिदों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

इस अवसर पर मक्की मस्जिद के इमाम मौलाना मुज्तुबा कासमी ने वृक्षारोपण को एक नेक कार्य बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

महानगर भाजपा कार्य समिति सदस्य डॉ. नदीम कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के भाव के साथ कार्य कर रही है और ऐसे अभियानों में सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान जनसहभागिता से ही सफल हो सकता है।

कार्यक्रम में यहिया कुरैशी, शाहिद अब्बासी, असद अब्बासी, फखरुद्दीन अब्बासी, आसिफ भाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।