Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

बिजली संकट, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर से जुड़ी अनियमितताओं के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया।

मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।

प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि भीषण गर्मी में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। कई जिलों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से गलत बिलिंग और आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जनता को लगातार बढ़ते बिजली बिलों और फर्जी रीडिंग की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए।

इस अवसर पर विजय शर्मा, चेतन त्यागी, मुकेश प्रजापति, रवि सिसोदिया, वरिष्ठ अधिवक्ता शरदेंदु शर्मा, संजय सिंह, सोढ़ी सिंह, मयंक जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।