यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी जनपद एवं महानगर गाजियाबाद द्वारा इसे ‘सेवा दिवस’ के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, फल वितरण एवं शिकंजी सेवा सहित विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संजय नगर क्षेत्र में राहगीरों एवं श्रमिकों को भीषण गर्मी से राहत देने हेतु शीतल शिकंजी वितरण से हुई। इसके पश्चात श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। इसके बाद एमएमजी जिला चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में शेखर त्रिपाठी, रॉकी तोमर, अमित त्यागी, रविंद्र चौहान, विपिन गोयल, मोहित गुर्जर, गौरव सिंह, राजा त्यागी, सुंदर चौधरी, प्रवेश गुप्ता, राजेंद्र गर्ग, बबलू सिंह, रोहित सिंह एवं शिवेंद्र अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विपिन गोयल, जिला प्रभारी, हिंदू युवा वाहिनी गाजियाबाद ने बताया कि संगठन निरंतर जनसेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा और समाजहित में ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।






